फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Navratri fair begins at Girija Bhavani temple

गिरिजा भवानी मंदिर में नवरात्र मेला शुरू

Mon, 06 Dec 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Navratri fair begins at Girija Bhavani temple
चौपता चौंरी में त्रिसाला नवरात्र के अवसर पर पूजा अर्चना करते श्रद्वालु। - फोटो : KARNPRYAG
चौपता गांव के गिरिजा भवानी मंदिर में नवरात्र मेला शुरू हो गया है। मंदिर के मुख्य पुजारियों, देवी-देवताओं के पश्वाओं, मायके आई ध्याणियों, हक-हकूकधारियों और ग्रामीणों ने जल कलश यात्रा का स्वागत किया और मंदिर में मंत्रोच्चारण कर देवी-देवताओं का आह्वान किया। इस नवरात्र मेले को लोग चौपता कौथिक के नाम से पुकारते हैं।
विज्ञापन

पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख दलवीर सिंह ने बताया कि इस चौपता कौथिक की परंपरा है कि यह मेला हर तीन सालों में होता है। मंदिर के मुख्य पुजारी भास्करानंद सती ने बताया कि मंदिर परिसर में गुरु गोरखनाथ की अखंड धूनी है। इस अखंड धूनी की भस्म के महत्व को बताते हुए उन्होंने बताया कि आदिकाल में यहां से पंडित नारायण दत्त बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहे थे तो उस समय इस पूरे क्षेत्र में हैजा फैला हुआ था। तब उन्होंने इस धूनी की भस्म जिसको भी लगाई वह हैजा से सुरक्षित रहा। इसीलिए आज भी श्रद्धालुओं के लिए इस धूनी की भस्म किसी अमृत से कम नहीं है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह सिनवाल ने श्रद्धालुओं से कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए मां गिरिजा भवानी राजराजेश्वरी के दरबार में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य पुजारी वरुण सती, ग्राम प्रधान पृथ्वी नेगी, मोहन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह और सरोप सिंह सिनवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed