{"_id":"58765f844f1c1bc156ba7fe8","slug":"narayan-was-the-union-of-the-goddess-and-nani-bngota","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंगोटा में हुआ नारायण और नैणी देवी का मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंगोटा में हुआ नारायण और नैणी देवी का मिलन
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Nani Devi trip Diwara
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रैंस गांव की नैणी देवी की दिवारा यात्रा का दो दिवसीय द्वितीय ब्रह्मबंधन धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। यहां आयोजित गुप्त अनुष्ठान के बाद नैणी देवी नारायण भगवान से मिलने भंगोटा गांव पहुंची। नारायण भगवान और नैणी देवी के मिलन के सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने और मांगल-जागर गीत गाए।
भंगोटा गांव में नैणी देवी के पुजारी आचार्य विशंबर दत्त सती और अन्य पंडितों ने नारायण भगवान और नैणी देवी की विष्णु सहस्त्रनाम और दुर्गा सप्तशती मंत्रों से पूजा की। महिलाओं ने नैणी देवी और नारायण भगवान के मिलन के दौरान मांगल-जागर गाकर श्रद्धालुओं को भाव विह्वल कर दिया।
विज्ञापन
नैणी देवी नारायण से मिलने के बाद भूमियाल देवता की अगवानी में भंगोटा गांव से विदा होकर रैंस गांव पहुंची। यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी की जयकारों और पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। इसके बाद नैणी देवी को 56 भोग लगाया गया। रैंस गांव में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
नैणी देवी की दिवारा यात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिंगवाल ने बताया कि देवी के द्वितीय ब्रहमबंधन अनुष्ठान के बाद अब देवी की दिवारा यात्रा रैंस से रात्रि प्रवास के लिए नलगांव जाएगी। दूसरे चरण की यात्रा श्री गुरु, चांदपुर, रानीगढ़, दशोली तथा कपीरी पट्टी के गांवों का भ्रमण कर मार्च के प्रथम सप्ताह में अपने मूल स्थान रैंस गांव पहुुंचेगी।
वाद्य यंत्रों से की उमा देवी की अगवानी
मां उमा देवी की दिवारा यात्रा बुधवार को तोल्यों से नौलागेर, रिसतोली, डिडोली गांवों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए ग्वाड़ गांव पहुंची। यहां पर ग्वाड़ के ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं, भंकोरे आदि वाद्य यंत्रों से देवी की अगवानी की।
इस मौके पर दलवीर पुंडीर, गजेंद्र पुंडीर, नरेंद्र नेगी, रमेश नेगी, नरेंद्र तोपाल शास्त्री, प्रधान ग्वाड़ रणवीर कंडवाल, सुरेंद्र सिंह कंडवाल, संजय कंडवाल, गौरव रावत, सुरेंद्र पुंडीर सहित सैकड़ों ग्रामीण दिवारा यात्रा में प्रतिभाग कर रहे हैं।
बारिश-बर्फबारी के बीच हुआ देवनृत्य
घाट ब्लॉक की भेटी गांव की दिवारा यात्रा बुधवार को ताजपुर गांव से देर शाम कांडेई गांव पहुंची। ताजपुर गांव के ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया और देवी के दर्शन कर पूजा की। हालांकि इस दौरान हुई बारिश और बर्फबारी के बाद भी देवनृत्य जारी रहा।
ताजपुर के ग्रामीणों ने यात्रा को कांडेई गांव तक पहुंचाया। जहां यात्रा रात्री प्रवास करेगी। बृहस्पतिवार को यात्रा फल्दियागांव जाएगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, प्रधान गंगी देवी, महावीर बिष्ट, उमराव सिंह, चंद्र सिंह, महिपाल सिंह, दान सिंह और दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।