फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nandanagar became Nagar Panchayat, government issued final notification

Chamoli News: नगर पंचायत बनीं नंदानगर, शासन ने की अंतिम अधिसूचना जारी

Tue, 06 Feb 2024 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 06 Feb 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
Nandanagar became Nagar Panchayat, government issued final notification
नंदानगर। नंदानगर को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। उत्तराखंड शासन की ओर से नगर पंचायत गठन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर पंचायत में कुंतरी लगा फाली, धरगांव उस्तोली, नागबगड़ फरखेत, कुमारतोली लगा कुमजुग और सैतोली का संपूर्ण क्षेत्र शामिल किया गया है। नगर पंचायत की जनसंख्या 2839 है। शासन की ओर से बीते वर्ष 30 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की गई थी और एक सप्ताह में आम लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे लेकिन शासन को कोई आपत्ति व सुझाव नहीं मिले हैं। अब शासन ने नगर पंचायत गठन की अंतिम अधिसूचना भी जारी कर दी है। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत और पूर्व ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह ने कहा कि नगर पंचायत का गठन होने से नंदानगर क्षेत्र में विकास की मुख्यधारा से जुड़ जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed