{"_id":"5846e59c4f1c1be159448af4","slug":"nanda-flap-jkhola-sundna-started-kauthig","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्ला-जखोला में नंदा-सुंदना कौथिग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्ला-जखोला में नंदा-सुंदना कौथिग शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Tue, 06 Dec 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ ब्लाक के ग्राम पंचायत पल्ला-जखोला में मंगलवार से तीन दिवसीय नंदा-सुंदना कौथिग शुरू हुआ। कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी और थराली विधायक जीतराम ने कौथिग का शुभारंभ किया। कौथिग में नंदा और सुनंदा के पश्वाओं ने जनता को आशीर्वाद दिया। कौथिग में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े।
विज्ञापन
आपदा और कई अन्य कारणों के चलते क्षेत्र में नंदा-सुनंदा कौथिग करीब पचास सालों बाद आयोजित हो रहा है। ग्रामीणों में कौथिग को लकर उत्साह है। कौथिग आयोजन समिति के सचिव देवेंद्र कोठियाल ने बताया कि इस बार युवाओं और महिला मंगल दल की महिलाओं ने कौथिग आयोजन का बीड़ा उठाया है। कौथिग में गाजे-बाजे के साथ नंदी कुंड से मां नंदा और सुनंदा को पल्ला-जखोला गांव में लाया गया। दोनों बहिनों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर आयोजन समिति कोषाध्यक्ष वीरेंद्र झिंक्वाण, कुलदीप कठैत और मनवर कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन