Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nainisain road will remain closed for one and a half months, starting tomorrow.

Chamoli News: कल से डेढ़ माह तक बंद रहेगा नैनीसैंण मार्ग

Sun, 29 Nov 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 29 Nov 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Nainisain road will remain closed for one and a half months, starting tomorrow.
सुरक्षा कार्यों के लिए लिया गया निर्णय, तहसील प्रशासन से मिली अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ट्रीटमेंट कार्य के तहत कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग कर्णप्रयाग से डिम्मर तक करीब डेढ़ माह तक बंद रहेगा। तहसील प्रशासन ने मार्ग बंद करने की अनुमति दे दी है। एक दिसंबर से मार्ग को आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान कपीरी पट्टी के ग्रामीणों को सिमली-डिम्मर मोटर से आवागमन करना पड़ेगा।

भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र बहुगुणा नगर में द्वितीय चरण के कार्य के तहत कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग पर ट्रीटमेंट कार्य किया जा रहा है। लगातार वाहनों के आवागमन से कार्यदायी संस्था को कार्य करने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में सिंचाई विभाग ने प्रशासन से सड़क को बंद करने के लिए अनुमति मांगी थी। वहीं सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता सुभाष चंद्रा ने बताया कि मार्ग बंद होने के दौरान कार्य तेजी से किया जाएगा। जल्द से जल्द काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed