फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Naini Devi's Devara Yatra begins

Chamoli News: नैणी देवी की देवरा यात्रा शुरू

Wed, 25 Oct 2023 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 25 Oct 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Naini Devi's Devara Yatra begins
नारायणबगड़। 38 वर्षों के बाद बुधवार को कोट-भटियाणा-भुलक्वाणी की नैणी देवी (नागनी माता) की पहले चरण की देवरा यात्रा शुरू हो गई। अपनी आराध्य को विदा करते हुए लोगों की आंखें नम हो गईं। बुधवार सुबह से ही भटियाणा गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों की भीड़ लगने लगी। लक्ष्मी नारायण मंदिर में विराजमान नैणी देवी, भूमियाल देवता, लाटू देवताओं की निशाणों को सजाया गया। महिलाओं ने मांगल गीतों से सभी देवताओं की आराधना की। इस मौके पर नैणी देवी के ब्रह्मगुरु (गणवें) विशंभर सती, आचार्य परमानंद भटियाणी और कुलानंद भटियाणी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


जाख देवता मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू

चमोली। फरस्वाण फाट क्षेत्र के लासी गांव में स्थित पौराणिक जाख देवता के मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। जाख देवता का मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रतीक है। मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


लक्ष्मण ने सूर्पणखा की नाक काटी
चमोली। नवजागृति मंच चमोली की ओर से आयोजित रामलीला में लक्ष्मण सूर्पणखा संवाद का मंचन किया गया। मंचन के दौरान लक्ष्मण सूर्पणखा की नाक काट देते हैं जिसके बाद सूर्पणखा विलाप करने लगती है। उसके बाद खरदूषण का वध हुआ। रामलीला देखने के लिए ठंड में भी दर्शक देर रात तक पंडाल में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed