फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   My mother is full, my mother Ansuya ...

मेरी गोद भरी देई हे माता अनसूया...

Tue, 05 Nov 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
My mother is full, my mother Ansuya ...
संतानदायिनी माता अनसूया ने गुलाबकोटी गांव में भक्तों को दिए दर्शन। - फोटो : GOPESHWAR
संतानदायिनी माता अनसूया ने मंगलवार को गुलाबकोटी गांव में अपनी बहन नंदा से भेंट की। आधा घंटे तक माता नंदा और अनसूया माता की विशेष पूजाएं संपन्न र्हुइं। ध्याणियों और भक्तों ने माता अनसूया के दर्शन कर अपने परिवार की कुशलता की कामना की। निसंतान दंपतियों ने माता अनसूया से मेरी गोद भरी देई हे माता अनसूया... से अपनी गोद भरने की कामना की। इसके बाद यात्रा लंगसी गांव पहुंची।
विज्ञापन

दिवारा यात्रा के तहत केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा करने के बाद माता अनसूया गांव-गांव में अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही हैं। मंगलवार को गुलाबकोटी गांव में माता अनसूया ने अपनी बहन नंदा देवी से भेंट की। माता की दिवारा यात्रा सुबह दस बजे नंदा देवी के मंदिर में पहुंची। यहां माता अनसूया और नंदा देवी की विशेष पूजा हुई। अपनी बहन से विदा लेने के बाद माता अनसूया ने घर-घर जाकर भक्तों को दर्शन किए। दोपहर बाद दिवारा यात्रा लंगसी गांव पहुंची। यहां भक्तों ने यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। लंगसी गांव में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर तीर्थपुरोहित बलराम तिवारी, पुजारी प्रवीण सेमवाल, विकास, कुंवर सिंह, शिशुपाल सिंह, नीरज, विजय सती, अनुज, मुकेश, प्रभात, विनोद, सुनील, दर्शन, पंकज, अंकुश, विक्की, आशीष, अजय, विजय और ताजवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed