फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Municipality head met DM, sought cooperation in development

Chamoli News: डीएम से मिले पालिकाध्यक्ष, विकास में मांगा सहयोग

Wed, 19 Feb 2025 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 19 Feb 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
Municipality head met DM, sought cooperation in development
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश शाह ने डीएम संदीप तिवारी से मुलाकात की और नगर के विकास में सहयोग की मांग की। पालिकाध्यक्ष शाह ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। कर्णप्रयाग भी चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है। ऐसे में नगर में सबसे बड़ी दिक्कत पार्किंग की है। यही नहीं आगामी 2026 में श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा होनी है। यात्रा का पहला पड़ाव ईड़ाबधाणी नगर क्षेत्र में है। शाह ने जिलाधिकारी से बहुगुणानगर, सुभाषनगर और ईड़ाबधाणी सहित जखेड़ में भू-धंसाव और अपर बाजार भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट की मांग की। उन्होंने पार्किंग सहित कर्ण मंदिर, उमा देवी मंदिर, संगम का सौंदर्यीकरण, आस्था पथ के निर्माण के साथ ही नियोजित विकास की जरूरत बताई। शाह ने जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करते हुए नगर में कानून एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed