{"_id":"686a788f2598fe0a9000dce1","slug":"municipal-chairman-shah-met-garhwal-mp-anil-baluni-for-rehabilitation-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-116135-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पुनर्वास के लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मिले पालिकाध्यक्ष शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पुनर्वास के लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मिले पालिकाध्यक्ष शाह
Sun, 06 Jul 2025 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 06 Jul 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की और नगर के आपदा प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कार्य कराने और पुनर्वास की मांग की। सांसद अनिल बलूनी को दिए ज्ञापन में पालिकाध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि बीते तीन साल से पालिका क्षेत्र के बहुगुणानगर, सुभाषनगर, ईड़ाबधाणी और अपर बाजार में भू-धंसाव और भूस्खलन से कई आवासीय घर प्रभावित हैं। प्रभावित परिवार विस्थापन की मांग कर रहे हैं लेकिन तीन साल से मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि ईड़ाबधाणी वार्ड हिमालीय महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा का प्रथम पड़ाव है जबकि बहुगुणानगर में हो रहे भू-धंसाव से बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण कार्य भी रुका है। पालिकाध्यक्ष शाह ने आपदा प्रभावितों के विस्थापन सहित यहां सुरक्षा कार्य जल्द कराने की मांग की। संवाद