फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   MSC student Corona positive, could not take the exam

एमएससी की छात्रा कोरोना पॉजिटिव, नहीं दे पाई परीक्षा

Sat, 19 Sep 2020 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
MSC student Corona positive, could not take the exam
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास स्थित हॉस्टल में एक छात्रा कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण परीक्षा नहीं दे पाई। छात्रा 12 सितंबर को जम्मू-कश्मीर से आई थी और चौरास स्थित हॉस्टर में आइसोलेट थी। इसके बाद तहसील प्रशासन कीर्तिनगर ने हॉस्टल में 24 लोगों की सैंपलिंग भी कराई।
विज्ञापन

12 सितंबर को जम्मू-कश्मीर से परीक्षा देने आई एमएससी की छात्रा का सीएचसी कीर्तिनगर में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। एसडीएम कीर्तिनगर आंकाक्षा वर्मा ने बताया कि 18 सितंबर की रात छात्रा के संक्रमित होने की जानकारी मिली तो इसकी सूचना विवि को दी गई। उन्होंने बताया कि छात्रा चौरास स्थित हॉस्टल में आइसोलेट थी और उसके सीधे संपर्क में कोई नहीं आया है, लेकिन ऐहतियातन 24 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा हॉस्टल में रह रही अन्य छात्राओं को भी आइसोलेट किया गया है। एक कमरे में एक ही छात्रा को रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

हॉस्टल की छात्राओं की अलग परीक्षा कराने के लिए प्रदर्शन
श्रीनगर। बिड़ला परिसर के छात्र संघ पदाधिकारियों और जय हो संगठन ने संक्रमित छात्रा की साथियों की अलग से परीक्षा करवाने की मांग की। छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत और उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी के नेतृत्व में छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से भय का माहौल बना है। विवि को छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हॉस्टल की अन्य छात्राओं की परीक्षा अलग से करवाने चाहिए थीं, लेकिन विवि के नियंता मंडल ने इसको खारिज कर दिया। इधर, मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा का कहना है कि छात्रा शुरू से ही अलग कमरे में थी। वह किसी के सीधे संपर्क में नहीं आई है। कोविड-19 की गाडइलाइन के अनुसार ही परीक्षाएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोशीमठ में आठ व्यापारी संक्रमित, थराली बाजार बंद
जोशीमठ/थराली। नगर क्षेत्र जोशीमठ में आठ व्यापारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यापारियों को भराड़ीसैंण भेजा जा रहा है। साथ ही इनकी दुकानें कुछ दिनों के लिए बंद रखी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 16 और 17 सितंबर को जोशीमठ के 311 व्यापारियों के सैंपल लिए थे, जिनमें से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब बाजार के अन्य व्यापारियों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं थराली के मुख्य बाजार में दो व्यापारी भी कोरोना संक्रमित मिले। सीएचसी के प्रभारी डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि जो भी व्यक्ति संक्रमितों के संपर्क में आए वे कोरोना टेस्ट कराएं या स्वयं क्वारंटीन हो जाएं। व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि रविवार को थराली बाजार बंद रहेगा और बाजार सैनिटाइज होगा। संवाद
देवाल में 10 साल का बच्चा समेत 5 पॉजिटिव
देवाल/आदिबदरी। ब्लाक के ग्राम कांडेई में आरटीपीसीआर जांच के दौरान एक 10 साल का बच्चा सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों को रविवार को कोविड सेंटर भराड़ीसैंण भेजा जाएगा। पीएचसी देवाल के डॉ. शहजाद अली ने बताया कि तीन दिन पूर्व कांडेई गांव में स्वास्थ्य विभाग ने 95 सैंपल जांच के लिए श्रीनगर भेजे थे। शनिवार को संक्रमितों के परिजनों की एंटीजन जांच की गई जिसमें सभी नेगेटिव मिले। वहीं आदिबदरी के सिलपाटा के लंगाटांई गांव में डॉक्टरों की टीम ने 79 लोगों के कोरोना सैंपल लिए। सीएचसी गैरसैंण के डॉ. राकेश गैड़ी और डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अब तक सिलपाटा व लंगटांई गांव में कुल 154 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। शनिवार को सेम व डुंग्री गांव में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।
टिहरी में बिना ट्रेवल हिस्ट्री के 18 पॉजिटिव
नई टिहरी/रुद्रप्रयाग। शनिवार को टिहरी में 18 कोरोना संक्रमित मिले। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में सात, नरेंद्रनगर में छह, चंबा और कीर्तिनगर में दो-दो और थौलधार में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन सभी की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अभी 2815 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में ग्राम पंचायत बर्सू के जयमंडी गांव को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया है। उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी ने बताया कि यहां 17 दिनों में कोरोना का नया मामला नहीं आया है।
गर्भवती महिला समेत 11 लोग कोरोना संक्रमित
श्रीनगर। शनिवार को शहर में एक गर्भवती महिला और दो पुलिस कर्मियों समेत 11 कोरोना संक्रमित मिले। श्रीनगर कोतवाली में दो पुलिस कर्मी दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सिटी रिस्पांस टीम के प्रभारी बलवंत सिंह और डा. अनिल बिष्ट ने बताया कि न्यू डांग, बहुगुणा मार्ग, पीडब्लूडी कॉलोनी, एनआईटी, कमलेश्वर व श्रीकोट में कोरोना संक्रमित मिले। एक गर्भवती महिला के साथ उसकी देखभाल के लिए पति को भी भेजा गया है। बहुगुणा मार्ग पर संक्रमित के संपर्क में आने वाले 7 लोगों के सैंपल लिए गए।
संयुक्त अस्पताल में सोमवार तक मरीजों की भर्ती पर रोक
श्रीनगर। राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर मेें एक नर्स के संक्रमित निकलने पर फिलहाल आईपीडी (अंत: रोगी विभाग) में मरीजों के भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंगलवार से मरीज भर्ती हो सकेंगे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएस चौहान ने बताया कि सोमवार तक वार्डों को सैनिटाइज किया जाएगा, जबकि सोमवार को ओपीडी संचालित होती रहेगी। इधर, सिटी रिस्पांस टीम प्रभारी बलवंत सिंह चौहान ने बताया कि मस्जिद मार्ग, कंसमर्दनी मार्ग, बहुुगुुणा मार्ग और संयुक्त अस्पताल के पीछे की बस्ती को कंटेनमेंट जोन से हटा दिया गया है। संवाद

कांग्रेस नेता सरोजनी कैंतुरा समेत 30 लोग पॉजिटिव
कोटद्वार। शनिवार को महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता सरोजनी कैंतुरा और एक महिला दारोगा सहित 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी संक्रमितों को बेस अस्पताल कोटद्वार और कोविड केयर सेंटरों में भर्ती कर दिया गया है। इनमें से अधिकतर की ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सीएमओ पौड़ी डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि कोटद्वार के शिब्बूनगर क्षेत्र में कांग्रेस नेता सरोजनी कैंतुरा और उनके पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed