{"_id":"68c6bf43b6015bdb800c81ff","slug":"movement-is-in-danger-in-10-meter-area-in-bhanerpani-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-114773-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भनेरपाणी में 10 मीटर हिस्से में खतरे में हो रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भनेरपाणी में 10 मीटर हिस्से में खतरे में हो रही आवाजाही
Sun, 14 Sep 2025 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बदरीनाथ हाईवे पर नहीं थम रहा भूस्खलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी में करीब 10 मीटर हिस्से पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। यहां हाईवे के ऊपर खड़ी चट्टान और नीचे से अलकनंदा बह रही है जिससे यातायात का संचालन भी खतरे के बीच हो रहा है। बारिश होने पर भूस्खलन सक्रिय हो रहा है।
भनेरपाणी में जिस स्थान पर चट्टान से बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ रहा है यहां सड़क सही हालत में थी। बीते वर्ष ऑलवेदर रोड परियोजना के बाद से यहां रुक-रुककर भूस्खलन शुरू हो गया था। इस वर्ष यहां भूस्खलन बढ़ गया है। करीब दस मीटर हिस्से में लगभग 20 मीटर ऊपर से भूस्खलन हो रहा हैै। खड़ी चट्टान होने के कारण बोल्डर सीधे हाईवे पर आ रहे हैं। एनएचआईडीसीएल की ओर से यहां वाहनों की आवाजाही लायक सड़क तो बनाई गई है लेकिन बारिश होने पर भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। वहीं बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह का कहना है कि भनेरपाणी क्षेत्र में पहाड़ी स्लोप में हैं। यहां फिलहाल सड़क चौड़ीकरण कार्य रोककर सुरक्षात्मक कार्य किए जाने चाहिए। संवाद