फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mountaineer Dr. Harshwanti Bisht will receive the Kedar Singh Rawat Environment Award.

Chamoli News: पर्वतारोही डॉ. हर्षवंती बिष्ट को मिलेगा केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार

Sat, 27 Sep 2025 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 27 Sep 2025 05:05 PM IST
सार

गोपेश्वर में डॉ. हर्षवंती बिष्ट को गंगोत्री क्षेत्र में भोजपत्र के वनों को संरक्षित और विकसित करने के लिए 2025 का केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार मिलेगा। चयन समिति ने उनके दीर्घकालिक पर्यावरणीय योगदान को मान्यता दी है।

विज्ञापन
Mountaineer Dr. Harshwanti Bisht will receive the Kedar Singh Rawat Environment Award.

विस्तार

फोटो
विज्ञापन


गंगोत्री क्षेत्र में भोजपत्र के वनों को बचाने और नए वन विकसित करने पर हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं शिक्षाविद डाॅ. हर्षवंती बिष्ट को 2025 के केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें गंगोत्री क्षेत्र में भोजपत्र के वनों को बचाने और भोजपत्र के नए वन विकसित करने के उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को चयन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में डाॅ. हर्षवंती बिष्ट के नाम पर सहमति बनी। पुरस्कार के तहत प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्र व नकद धनराशि दी जाती है।


चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से केदारघाटी के रामपुर-फाटा में चिपको आंदोलन के अग्रणी नेता रहे स्व. केदार सिंह रावत की याद में 2014 से यह पुरस्कार दिया जाता रहा है। केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार चयन समिति के सचिव मंगला कोठियाल ने बताया कि नंदा देवी शिखर पर आरोहण करने वाली पहली भारतीय महिला और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित डॉ. हर्षवंती बिष्ट ने पर्वतारोहण के साथ उच्च हिमालय के पर्यावरण की सुरक्षा के लिए चार दशक से अधिक समय तक कार्य किया है। वह भारतीय पर्वतारोहण संस्थान जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थान की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed