फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mountain Fair Our Cultural Heritage - Tirath Rawat

किमाली में दो दिवसीय मेले में क्षेत्र के लागों ने भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली

Fri, 23 Aug 2019 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Mountain Fair Our Cultural Heritage - Tirath Rawat
किमोली गांव में लक्ष्मी नारायण मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती बालिकाएं। - फोटो : KARNPRYAG
कपीरी पट्टी के किमोली गांव में आयोजित दो दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण पर्यटन सांस्कृतिक एवं विकास मेले का उद्घाटन करते हुए गढ़वाल सांसद तीरथ रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले मेले हमारी सांस्कृतिक सभ्यता के प्रतीक हैं। उन्होंने मेले को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र के लोगों का उत्साहवर्धन किया। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने मेला संचालन के लिए कमेटी को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

शुक्रवार से लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुरू हुए मेले में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने धनसारी गांव से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी और कलश यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से गुंजायमान रहा। कई गांवों से आये लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का वरदान मांगा। विधायक सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि समिति के प्रयासों से आज इस मेले को पूरे चमोली जिले में विशेष पहचान मिली है। उन्होंने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि अगर मंदिर प्रांगण के लिए ग्रामीण जमीन उपलब्ध करवाते हैं तो प्रांगण के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत करवा दिये जायेंगे। समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत ने कहा कि आने वाले सालों में मेले को और ज्यादा भव्य रूप दिया जायेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, कर्णप्रयाग की नगर पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, मेला समिति के अध्यक्ष खिलदेव रावत, भगवान कंडवाल, लोकेश थपलियाल, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, संजय कंडवाल, उत्तम तोपाल, युदबीर खत्री, राकेश रावत, महावीर सिंह, उमेद सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र तोपाल, विजय पंवार, रणबीर कंडवाल, राजेंद्र नेगी, अरूण मैठाणी, जयकृत बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed