{"_id":"67b32890771b4187ca0d26cb","slug":"motor-bridge-not-built-even-after-two-years-of-due-date-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-112628-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तय तिथि के दो साल बाद भी नहीं बने मोटर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तय तिथि के दो साल बाद भी नहीं बने मोटर पुल
Mon, 17 Feb 2025 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 17 Feb 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो
अभी गदेरे से गुजरते हैं वाहन, हादसे का बना रहता है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। बकरिया बैंड-छिमटा मार्ग पर उद्योग एवं सार्वजनिक मंत्रालय की ब्रिज एंड रूफ कंपनी तय तिथि बीत जाने के दो वर्ष बाद भी पुल नहीं बना पाई है। ऐसे में छह से अधिक गांवों के ग्रामीणों को गदेरे से आवाजाही करनी पड़ रही है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बेड़ी, छिमटा, डोल्टू, स्वामी खिला, चोरड़ा मल्ला, चोरडा तल्ला सहित आसपास के गांवों के लिए 12 किमी बकरिया बैंड-छिमटा सड़क का निर्माण वर्ष 2020 में शुरू हुआ। इस मार्ग पर दो पुलों के निर्माण का जिम्मा तब ब्रिज एंड रूफ कंपनी को सौंपा गया था। इन पुलों को वर्ष 2022 में बनना था लेकिन फरवरी 2025 तक भी इन पुलों का निर्माण आधा अधूरा पड़ा है। ऐसे में इन गांवों की 1500 से अधिक आबादी को लाभ नहीं मिल पा रहा है। पुल न बनने से मार्ग आरटीओ से भी पास नहीं हो सका है। छिमटा के सामाजिक कार्यकर्ता धर्म सिंह नेगी ने बताया कि पुल नहीं बनने से वाहन गदेरे से गुजर रहे हैं। यहां कुछ माह पूर्व एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और कुछ बच्चे घायल हो गए थे। वहीं पीएमजीएसवाई के एई विनोद बड़ोनी का कहना है कि विभागीय स्तर पर लगातार निर्माणदायी कंपनी से वार्ता एवं पत्राचार हो रहा है। पुल बनाने की जिम्मेदारी ब्रिज एंड रूफ कंपनी की है।