{"_id":"57a0bed14f1c1bda762ba293","slug":"motor-bridge-could-not-be-completed-in-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में भी पूरा नहीं हो सका मोटर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में भी पूरा नहीं हो सका मोटर पुल
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Tue, 02 Aug 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन जुम्मा-द्रोणागिरी सड़क का काम डेढ़ किमी तक हो चुका है लेकिन सड़क के शुरुआत में पिछले चार वर्ष से धौली गंगा पर निर्मित हो रहा मोटर पुल का काम आज भी अधूरा है। ऐसे में लोगों को नदी पार करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को धौली गंगा पर निर्मित अस्थायी पुल से होकर अपने गांव जाना पड़ता है।
विज्ञापन
वर्ष 2005 में 6.6 किमी जुम्मा-द्रोणागिरी सड़क के निर्माण को राज्य सरकार की स्वीकृति मिली। करीब छह करोड़ की धनराशि भी लोनिवि प्रांतीय खंड गोपेश्वर को दी गई, लेकिन आज तक सड़क के शुरुआत में धौली गंगा पर मोटर पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण उदय सिंह, गोविंद सिंह, भगत सिंह, बच्ची देवी, गौरी देवी, कमला देवी, रमेश, नरेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य र्वींण तोक से आगे हो गया है लेकिन पुल निर्माण न होने से उन्हें यातायात का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
बीते वर्ष जनपद में पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी पुल निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाए जाने की मांग उठाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देशों का भी लोनिवि ने पालन नहीं किया। इधर, लोनिवि के ईई धन सिंह रावत का कहना है कि पुल निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। यदि ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।