{"_id":"6782eafe633c72bb730a022b","slug":"mother-power-plays-a-big-role-in-stopping-forest-fire-gopeshwar-news-c-5-1-drn1031-592163-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वनाग्नि रोकने में मातृ शक्ति की बड़ी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वनाग्नि रोकने में मातृ शक्ति की बड़ी भूमिका
विज्ञापन
Iपुलिस लाइन में वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सरपंच, महिला मंगल दल को दिया गया प्रशिक्षण
I
Iपुलिस लाइन में वन पंचायत सरपंच, महिला मंगल दल, अग्नि रक्षक दल को वनाग्नि की रोकथाम का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि वनाग्नि रोकने में मातृ शक्ति की बड़ी भूमिका होती है। कहा कि इस बार जो भी वनाग्नि का दोषी पाया जाएगा उस पर एफआईआर दर्ज करते हुए कड़ी धाराएं लगाई जाएंगी। साथ ही कहा कि वनों में आग लगाने वाले की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।I
Iइस दौरान फाॅरेस्ट फायर एप के बारे में भी जानकारी दी गई। लीफ ब्लोअर, फायर वीटर, फायर रैक आदि उपकरणों का भी प्रशिक्षण दिया गया। वहीं अग्निशमन दल ने कूलिंग माध्यम से आग बुझाने और घायल व्यक्ति को सीपीआर देने का डेमो भी दिया।
I
Iजिलाधिकारी ने कहा कि हमारी आजीविका पर्यटन के साथ वनों पर भी निर्भर करती है। अधिकांश वनाग्नि की घटनाएं मानव जनित होती हैं। वनाग्नि की घटनाएं जितनी अधिक होती हैं भूस्खलन भी उतना ही अधिक होता है। उन्होंने सभी से कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। कहा कि यदि कोई जंगल में आग लगाता हुआ दिखता है तो उसकी फोटो या वीडियो बनाकर वन विभाग को दें। इस अवसर पर एसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ नंदन कुमार, डीएफओ सर्वेश दुबे, डीएफओ तरुण सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, पीडी आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Iप्रेम पाल को बीना देवी मेमोरियल अवार्ड
I
Iवन और पर्यावरण सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कमेड़ा के सरपंच प्रेम पाल बिष्ट को बीना देवी मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं महिला मंगल दल की अध्यक्ष पिलंग सुनीता देवी, वन पंचायत सरपंच ग्राम सोरियाना वीरेंद्र सिंह नेगी व वन पंचायत सरपंच सरणा के मातवर सिंह रावत को भी सम्मानित किया गया। वहीं फायर वाचर, महिला मंगल दलों को ट्रैक सूट व पानी की बोतलें दी गईं।I

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार