फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Nanda's Jagar, Satpuli's Myela Mayeri Band Sushma... made her dance in the pandal

Chamoli News: मां नंदा के जागर, सतपुली का म्येला म्येरी बांद सुषमा...ने पंडाल में झुमाया

Sun, 17 Nov 2024 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 17 Nov 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Mother Nanda's Jagar, Satpuli's Myela Mayeri Band Sushma... made her dance in the pandal
गौचर मेले में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती कलाकार। स्रोत: जागरूक पाठक
युवा लोकगायक रोहित चौहान और स्थानीय कलाकारों के नाम रही गौचर मेले की सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

लोक गायक सुरेश कुशवाहा की टीम ने सूफियाना अंदाज में पेश की शायरी
फोटो
संवाद न्यूज एजेसी
गौचर। 72वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्रीय सांस्कृतिक टीमों ने रंगांरग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। युवा लोकगायक रोहित चौहान के गीतों पर लोग जमकर नाचे। मां नंदा के जागरों के साथ ही सतपुली का म्येला म्येरी बांद सुषमा... जैसे गीतों पर लोग देर रात तक पंडाल में डटे रहे।
मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ क्षेत्रीय लोक कला टीमों की सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ। जय रुद्रेश सांस्कृतिक कला मंच गोपेश्वर, बामनाथ सांस्कृतिक कला मंच पोखरी, भराड़ेश्वरी कला मंच सवाड़ देवाल, मदमहेश्वर जन जागृति कला संगम रुद्रप्रयाग की सांस्कृतिक टीमों ने दैंणा होया खोली का गणेशा..., मोहना त्येरी मुरुलि बाजी..., मैं घास काटलू... आदि गीत गाए। लोक गायिका दीपा बुग्याली की सांस्कृतिक टीम ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोक-संस्कृति पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक रोहित चौहान की टीम ने गणेश स्तुति से कार्यक्रमों की शुरुआत की। घर गांव छुटीग्ये..., छोरी चंद्रा ज्यादा न सरमौ..., मेरी अंजलि मेरा खातरी कुछ दिन रह जा क्वारी... आदि लोकगीतों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। हरसिंग की गाड़ी, गोरि मुखड़ी सजीली, म्येरा द्यूरा मोहना और क्रीम पौडरा घसनि किलै नीं... आदि लोकनृत्य पर दर्शक पंडाल में ही नाचने लगे। लोक गायक सुरेश कुशवाहा की टीम ने सूफियाना अंदाज में शायरी के साथ भोजपुरी, कव्वाली आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रमों का शुभारंभ मेलाधिकारी एसडीएम कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडेय, तहसीलदार शोभा डोभाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, बीआरओ कमान अधिकारी मनोहर कुमार, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीकृष्ण भट्ट, रामकृष्ण भट्ट आदि ने किया।
विज्ञापन


इंसेट
किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
गौचर मेले में आयोजित कृषि गोष्ठी में किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी में किसानों को उन्नतिशील तकनीकों का उपयोग कर उपज बढ़ाने की जानकारी दी। कृषि विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में विभाग ने अनुदान पर किसानों को उपलब्ध बीज, खाद और कृषि यंत्रों की जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों ने मोटे अनाज (मिलेट) की बढ़ती खपत को देखते हुए इन फसलों का अधिकाधिक उत्पादन करने और नकदी फसलों को बढ़ाने की जानकारी दी। इस मौके पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कर्णप्रयाग आशुतोष बर्त्वाल, दिनेश चंद्र डिमरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सगोई, एसपी गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फुटबाल में किर्शू, आरएसपीसी गौचर, पौड़ी जीता
गौचर मेले में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में किर्शू की टीम ने गौचर को 6-2 से हराया। जबकि आरएसपीसी गौचर की टीम ने गोपेश्वर की टीम को 2-0 से हराया। वहीं पौड़ी की टीम ने 2-0 से गौचर की टीम को हराया। इस मौके पर निर्णायक तनवीर अंसारी, रवि सकलानी, प्रशांत बिष्ट, सुमित सिंह, राकेश रावत आदि मौजूद रहे।


बैडमिंटन में कैलाश और सचिन जीते
गौचर। मेले में बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 19 एकल में नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मैच में पिथौरागढ़ के कैलाश ने रुद्रप्रयाग के पवन को हराया। जबकि दूसरा मैच पिथौरागढ़ के सचिन और चमोली के हितेश के बीच खेला गया जिसमें सचिन ने हितेश को हराया। पुरुष युगल का पहला मैच अनुज-प्रेरित और प्रणित-तनव के बीच खेला गया जिसमें अनुज-प्रेरित की जोड़ी ने जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच सचिन-कैलाश और अंकित-सिद्धार्थ के बीच खेला गया जिसमें सचिन-कैलाश की जोड़ी जीती। इस मौके पर प्रभारी विक्रम कठैत, हेमा नयाल, दिनेश बिष्ट और अनुज गुसाईं आदि मौजूद रहे।


रस्सीकूद में रश्मि प्रथम
मेले में आयोजित फन गेम प्रतियोगिता में महिलाओं की रस्सीकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें रश्मि बिष्ट प्रथम और शिवानी द्वितीय रहीं। वहीं जलेबी दौड़ के पुरुष वर्ग में जतिन भंडारी प्रथम और आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 2000 और उपविजेता को 1500 का नकद पुरुस्कार दिया गया।

----------------------------------------------------------
कालीमाटी में पांडवलीला की धूम

गैरसैंण। खनसर घाटी के कालीमाटी में इन दिनों पांडव लीला की धूम मची है। आयोजक मंडली के कुवेर नेगी और दान सिंह नेगी ने बताया कि 19 नवंबर को गैंडा वध मेला कार्यक्रम के बाद पांडव लीला का समापन हो जाएगा। बताया कि 65 साल बाद आयोजित पांडवलीला को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना है। पांडवलीला देखने के लिए दूर दराज गांवों से लोग अधिक संख्या में गांव पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed