फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Nanda's doli reached her maternal home after staying at her maternal home for six months.

Chamoli News: छह माह ननिहाल में रहने के बाद मायके पहुंची मां नंदा की डोली

Thu, 11 Jan 2024 07:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 11 Jan 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mother Nanda's doli reached her maternal home after staying at her maternal home for six months.
नंदानगर के सेंती गांव पहुंची मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली। संवाद
नंदानगर। छह माह तक अपने ननिहाल देवराड़ा में प्रवास करने के बाद बृहस्पतिवार को मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली अपने मायके क्षेत्र में पहुंच गई है। विभिन्न पड़ावों से होेते हुए डोली रात्रि प्रवास के लिए सेंती गांव पहुंची। शुक्रवार को मां की डोली अपने सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में विराजमान होगी।
विज्ञापन

बीते अगस्त माह में मां नंदा की डोली लोकजात के लिए अपने ससुराल कैलाश के लिए विदा हुई थी। नंदा सप्तमी के दिन वेदनी में पूजा के बाद मां की डोली छह माह प्रवास के लिए देवराड़ा गांव पहुंची थी। देवराड़ा को मां का ननिहाल कहा जाता है। बीते 22 दिसंबर को डोली ने देवराड़ा स्थित मंदिर से कुरुड़ के लिए प्रस्थान किया था। नंदा देवी राजराजेश्वरी डोली के अध्यक्ष नरेश गौड़ ने बताया कि 21 पड़ावों को पार करते हुए डोली बृहस्पतिवार को बांजबगड़ गांव में आदिशक्ति मुंडा माई के मंदिर में पहुंची। कुछ देर यहां विश्राम करने के बाद डोली अपने मायके क्षेत्र में रात्रि प्रवास के लिए सेंती गांव पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed