फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Nanda sits in her temple after visiting Niti Valley

नीती घाटी के गांवों का भ्रमण कर अपने मंदिर में विराजमान हुई मां नंदा

Fri, 30 Sep 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 08:12 PM IST
सार

नीती घाटी के गांवों का भ्रमण करने के बाद लाता गांव की आराध्य देवी मां नंदा अपने मंदिर में विराजमान हो गई हैं।इस दौरान भक्तों ने मां नंदा का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

विज्ञापन
Mother Nanda sits in her temple after visiting Niti Valley

विस्तार

नीती घाटी के गांवों का भ्रमण करने के बाद लाता गांव की आराध्य देवी मां नंदा अपने मंदिर में विराजमान हो गई हैं। बृहस्पतिवार रात को ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर मां नंदा के जागर गाए।
विज्ञापन

नीती घाटी में मां नंदा की दिवारा यात्रा 12 साल में आयोजित होती है। इस साल छह सितंबर को लाता गांव की मां नंदा की दिवारा यात्रा शुरू हुई थी। मां की डोली ने क्षेत्र के तोलमा, फाक्ती, जुम्मा, कागा, द्रोणागिरी, गरपक, सेंगला, जेलम, कोषा, मलारी, कैलाशपुर, मेहरगांव, फरकिया, बांपा, गमशाली, नीती, लोंग, सूकी और भल्लागांव का भ्रमण कर अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। कागा गांव के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि मां नंदा ने डोली में 25 दिनों तक गांव-गांव भ्रमण किया। इस दौरान भक्तों ने मां नंदा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मां नंदा की डोली ने यात्रा के दौरान क्षेत्र के क्षेत्रपाल और भूमियाल देवता से भी भेंट की। नंदा की दिवारा यात्रा में शामिल होने के लिए भोटिया जनजाति के कई प्रवासी ग्रामीण भी अपने गांव पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed