फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   More than 120 people in 4 villages of Dewal are suffering from viral infection

Chamoli News: देवाल के 4 गांवों में 120 से अधिक लोग वायरल से पीड़ित

Fri, 01 Mar 2024 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 01 Mar 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
More than 120 people in 4 villages of Dewal are suffering from viral infection
ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से की गांवों में शिविर लगाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ब्लॉक के घेस, हिमनी, बलाण व पिनाऊं गांव में 120 से अधिक लोग वायरल से पीड़ित हैं। यहां पिछले दस दिनों से वायरल फैल रहा है। ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भेजकर गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की।

घेस की क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा घेसवाल ने बताया कि घेस घाटी में घेस, हिमनी, बलाण और पिनाऊं गांव हैं। अति दूरस्थ इन गांवों में पिछले दस दिनों से वायरल फैल रहा है और यहां सभी गांवों में करीब 120 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। लोगों में बुखार के साथ आंख, गले पर सूजन और सिर दर्द जैसे लक्षण हैं। उन्होंने इस बीमारी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शहजाद अली ने कहा कि इसकी सूचना मिली है। प्रभावित क्षेत्र में बीमारी की रोकथाम के लिए टीम भेजी जा रही है। मौसम में बदलाव के कारण वायरल फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed