फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   MNREGA workers will get their four months' pending salary in two days

Chamoli News: मनरेगा कर्मियों को दो दिन में मिलेगा चार माह का रुका वेतन

Fri, 18 Jul 2025 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 18 Jul 2025 04:03 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers will get their four months' pending salary in two days
ग्राम्य विकास को शासन से मिली 1.29 करोड़ से अधिक की धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले के मनरेगा कर्मियों को चार माह से रुके वेतन का भुगतान दो दिन में कर दिया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग को शासन से कर्मचारियों के वेतन के लिए 1.29 करोड़ से अधिक की धनराशि मिल गई है। जिला विकास अधिकारी ने दो दिनों में सभी कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने का दावा किया है।

मनरेगा योजना के तहत जिले के नौ ब्लॉकों में 200 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। इनमें ग्राम रोजगार सेवक, कनिष्ठ अभियंता, उप कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ), डाटा इंट्री ऑपरेटर शामिल हैं। इन कर्मचारियों को बीते मार्च माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। इस कारण कर्मचारियों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। कर्मचारी समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी और जिला विकास अधिकारी से भी मिले। जिला विकास अधिकारी केके पंत का कहना है कि शासन से कर्मचारियों के मानदेय के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। हमें एक करोड़ 29 लाख 72 हजार 433 रुपये प्राप्त हुए हैं। इस धनराशि को संबंधित ब्लॉक में भेजा जा रहा है। दो दिनों में कर्मचारियों के लंबित मानदेय का भुगतान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed