फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   MNREGA scheme collapsed in villages due to workers' strike

कर्मियों की हड़ताल से गांवों में चौपट हो गई मनरेगा योजना

Sat, 10 Apr 2021 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
MNREGA scheme collapsed in villages due to workers' strike
प्रधान संगठन चमोली/दशोली ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने शीघ्र मनरेगा कर्मचारियों की मांगों को पूरी कर योजना के विधिवत संचालन की योजना बनाने की मांग उठाई। कहा गया कि कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना चौपट हो गई है। ग्राम प्रधानों ने इस संबंध में सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर के नेतृत्व में सीडीओ से मिले ग्राम प्रधानों ने कहा कि मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल से मनरेगा कार्य अधूरे पड़े हैं। स्टीमेट, एमबी और मजदूरों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना ग्रामीणों की आर्थिकी का मुख्य जरिया बन गया है, लेकिन कर्मचारियों के नियमितीकरण और समायोजन की मांग पर चल रहे आंदोलन से योजना का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने शीघ्र कर्मचारियों की मांगों को शासन स्तर पर हल करने की मांग उठाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान कविता देवी, जयंती, रेखा, सरोजनी, दीपा, विजया, सुनीता, आरती, विनीता, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, दिगंबर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों का धरना जारी
देवाल। नियमितीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों का धरना 27 वें दिन भी जारी रहा। जिपंस आशा धपोला, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, खड़क राम, बृजमोहन शाह, हेम मिश्रा, ज्येष्ट उपप्रमुख संगीता बिष्ट, राजेंद्र सिंह ने संगठन की मांग का समर्थन कर कहा कि मनरेगा कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण गांवों में मनरेगा के काम प्रभावित हो रहे हैं। इस मौके पर भूपाल बिष्ट, कलम बिष्ट, प्रमोद मिश्रा, दलबीर दानू, रणजीत सिंह और संजीव कठैत मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed