फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ministerial staff registered their protest by wearing black armbands.

Chamoli News: मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

Mon, 12 Oct 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 12 Oct 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Ministerial staff registered their protest by wearing black armbands.
फोटो
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन सहित छह मांगों पर कार्रवाई न होने से हैं नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन समेत कई मांगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में गोपेश्वर स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर में काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। संघ ने मांगों का जल्द निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

जिलाध्यक्ष राकेश सिंह नेगी और जिला मंत्री गिरिजा प्रसाद कोठियाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में चमोली, ज्योतिर्मठ, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, थराली, पोखरी, आदिबदरी और नंदानगर तहसीलों के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन स्तर पर लंबे समय से मांगें लंबित हैं लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से उनमें आक्रोश है। संघ ने वर्ष 2005 से लंबित कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन का शीघ्र निस्तारण करने, कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने, शैक्षिक योग्यता एवं ग्रेड पे में सुधार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को तहसीलदार का लिंक अधिकारी घोषित करने, नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति के लिए कलेक्ट्रेट संवर्ग को 10 प्रतिशत कोटा देने तथा रिक्त पदों पर पदोन्नति और स्थानांतरण प्रकरणों का निस्तारण करने की मांग की। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह नेगी ने कहा कि शीघ्र मांगों पर कार्रवाई न होने पर 17 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर धरना और पूर्ण कार्यबहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed