फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Men remained ahead in voting in Karnaprayag and Tharali.

Chamoli News: कर्णप्रयाग और थराली में पुरुष मतदान में रहे आगे

Fri, 24 Jan 2025 10:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 24 Jan 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Men remained ahead in voting in Karnaprayag and Tharali.

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। निकाय चुनाव के लिए बीते बृहस्पतिवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस दौरान कर्णप्रयाग और गौचर के कई बूथ पर देर रात तक मतदान होता रहा। कर्णप्रयाग और गौचर में जहां पुरुष मतदाताओं ने जमकर मतदान किया तो वहीं गौचर में महिलाएं मतदान में आगे रही।

6327 मतदाता संख्या वाली नगर पालिका कर्णप्रयाग में 3417 पुरुष और 2910 महिला मतदाता हैं। यहां 4101 मतदाताओं ने वोट डाले। गांधीनगर और ईड़ाबधाणी वार्ड में मतदान में महिलाएं आगे रहीं। जबकि अन्य छह बूथों पर पुरुषों ने बाजी मारी। कर्णप्रयाग में आठ बूथों पर 1923 महिलाओं जबकि 2178 पुरुषों ने वोट डाले।
विज्ञापन


वहीं 8516 मतदाता संख्या वाली पालिका गौचर में भले ही महिला मतदाता पुरुषों के सापेक्ष कम रही हो लेकिन यहां महिलाओं ने वोटिंग करने में पुरुषो को पीछे छोड़ दिया। यहां 2922 महिलाओं और 2737 पुरुषों ने वोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नगर पंचायत गैरसैण में भी महिलाओं ने मतदान में बाजी मारी। गैरसैंण के सात बूथों पर 1820 महिलाओं जबकि 1575 पुरुषों ने वोट डाला है। थराली नगर पंचायत में पुरुषों ने बाजी मारी। यहां तीन वार्डों में उनकी संख्या 724 जबकि महिलाओं की 697 रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed