{"_id":"68d69b4a0e3960eb060e1da4","slug":"membership-drive-begins-for-trade-union-elections-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-118082-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: व्यापार संघ चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: व्यापार संघ चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरू
Sat, 27 Sep 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:38 PM IST
सार
कर्णप्रयाग में आगामी व्यापार संघ चुनावों के लिए चार सदस्यता काउंटर स्थापित किए गए हैं। व्यापारी 100 रुपये शुल्क देकर पंजीकरण करा सकते हैं। बैठक में व्यापारियों की आर्थिक मदद और रामलीला आयोजन पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदस्यता अभियान के लिए बनाए चार काउंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। व्यापार संघ की ओर से चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 15 अक्तूबर से पहले चुनाव सपंन्न होने हैं। इसको देखते हुए चुनावों के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है जिसके लिए चार काउंटर बनाए गए हैं।
यहां हुई व्यापार मंडल की बैठक में कहा गया कि व्यापारी हर वर्ष संघ से रजिस्ट्रेशन कर सदस्यता लेते हैं। ऐसे में इस बार चुनावों से पूर्व रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। पोखरी पुल, उमा देवी चौक, सिमली रोड और पेट्रोल पंप पर चार काउंटर बनाए गए हैं। जहां व्यापारी 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देकर सदस्यता ले सकते हैं। वहीं अपर बाजार व्यापार संघ के मुख्य व्यापार संघ में विलय पर भी सहमति जताई गई। साथ ही व्यापार संघ की ओर से सद्भाव रामलीला के भव्य आयोजन पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि संघ अपने बीमार व्यापारियों की आर्थिक मदद करेगा। वर्ष की रामलीला आयोजन से हुई आय में से बीमार आशीष थपलियाल और अनिल जोशी के लिए 5-5 हजार की आर्थिक मदद करेगा। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मिंगवाल, सचिव देवेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष कांता बल्लभ, मंत्री राकेश कोटियाल, मीडिया प्रभारी शिवेंद्र मनराल, संगठन मंत्री निशार अहमद, सूरज बिष्ट आदि मौजूद थे।