{"_id":"64ccf17589df6c3ef00b86c8","slug":"meeting-of-dev-dolis-in-badrinath-dham-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1569-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ धाम में हुआ देव डोलियों का मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ धाम में हुआ देव डोलियों का मिलन
विज्ञापन
फोटो-
देव डोलियों ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, भक्तों को दिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। यमुना घाटी के आराध्य देवता बाबा बौखनाथ, श्री भद्रेश्वर महादेव और भट्टसींण माता की डोली ने शुक्रवार को अलकनंदा में पवित्र स्नान करने के बाद भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। इस दौरान देव डोलियों ने बदरीनाथ धाम में अद्भुत नृत्य किया और भक्तों को दर्शन दिए। तीर्थयात्रियों ने भी देव डोलियों का आशीर्वाद लेकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
केदारनाथ के दर्शन करने के बाद शुक्रवार को देव डोलियां बदरीनाथ धाम पहुंची। इस दौरान श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने देव डोलियों का तुलसी माला भेंट कर भव्य स्वागत किया। सबसे पहले देव डोलियां अलकनंदा में स्नान के लिए पहुंची। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि देव डोलियों की इच्छा पर भक्तगण डोलियों को बदरीनाथ के दर्शन को लाए। बड़कोट उत्तरकाशी के आराध्य देवता बाबा बौखनाथ सहित अन्य देव डोलियां इन दिनों चारधाम यात्रा पर हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ के दर्शन के बाद डोलियां बदरीनाथ धाम पहुंची हैं।
इस मौके पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।