{"_id":"690f59936ff3cab72702d7ad","slug":"medical-team-reached-pokhari-to-treat-scabies-infection-chamoli-news-c-5-1-drn1086-829910-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्केबीज संक्रमण के उपचार के लिए मेडिकल टीम पहुंची पोखरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्केबीज संक्रमण के उपचार के लिए मेडिकल टीम पहुंची पोखरी
विज्ञापन
छह गांवों में है प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक कर चुकी है 185 लोगों का उपचार
पोखरी ब्लॉक के छह गांवों में फैले चर्म रोग स्केबीज (खुजली) के उपचार के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल और पीएचसी पोखरी की संयुक्त चिकित्सा टीम शनिवार को बमोथ और सूगी गांव पहुंची। टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर करीब 100 मरीजों का उपचार किया और उन्हें दवाएं व परामर्श दिया। इससे पहले शुक्रवार को रानौं गांव में 85 मरीजों का उपचार किया गया था।
पोखरी ब्लाक के छह गांवों में पिछले कुछ दिनों से लोग शरीर में खुजली की बीमारी की चपेट में आ गए थे। डॉक्टरों ने बताया कि यह रोग माइट्स कीटाणु के काटने से होता है। उन्होंने मरीजों को त्वचा पर लगाने की मलहम दी और कपड़े, चादर व बिस्तर को गर्म पानी में धोकर सुखाने की सलाह दी। पीएचसी पोखरी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रियम ने कहा कि स्केबीज एक सामान्य बीमारी है, जो समुचित उपचार और स्वच्छता बरतने से कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन बिना उपचार के समस्या बढ़ सकती है।उपचार टीम में डॉ. मोहिनी मनवाल, फार्मासिस्ट प्रीति आर्य, नर्सिंग ऑफिसर दीक्षा भंडारी, तथा श्रीनगर से आए विशेषज्ञ डॉ. प्रकृति शर्मा, डॉ. नमित, डॉ. सूर्यकांत और डॉ. चैतन्य शामिल रहे।