{"_id":"68ea5ba4ebdd005c080f9e40","slug":"mayank-and-raghav-first-in-science-model-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-115254-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: विज्ञान मॉडल में मयंक और राघव प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: विज्ञान मॉडल में मयंक और राघव प्रथम
Sat, 11 Oct 2025 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर में जिला स्तरीय सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला स्तरीय सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन गोपेश्वर में किया गया। महोत्सव में सीनियर व जूनियर वर्ग में जिले के नौ ब्लॉकों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान मॉडल के जूनियर वर्ग में मयंक, सीनियर वर्ग में राघव प्रथम रहे।
गोपेश्वर के पीस पब्लिक स्कूल में आयोजित महोत्सव में जूनियर वर्ग के विज्ञान मॉडल में मयंक प्रथम, आयुष नेगी द्वितीय, मयंक तृतीय रहे। विज्ञान नाटक में ब्लॉक कर्णप्रयाग, दशोली, नारायणबगड़, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में दशोली, गैरसैंण, ज्योतिर्मठ, हिंदी कविता में जीआईसी भगोती नारायणबगड़ की आरुषि, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की रिद्धिमा, जीआईसी कोटी चांदपुर कर्णप्रयाग की अदिति, अंग्रेजी कविता में पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के अंश त्रिपाठी, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर की सृष्टि, नारायणबगड़ की यशस्विनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग विज्ञान मॉडल में राघव रावत, रितिक मेहरा, कार्तिकेय, विज्ञान नाटक में थराली, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग, प्रश्नोत्तरी में दशोली, देवाल, गैरसैंण, हिंदी कविता में नीलम, महक, गरिमा, अंग्रेजी कविता में साक्षी, मानषी और कनिका बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान महोत्सव में मुख्य अतिथि नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व गोपेश्वर के निदेशक पंकज कुमार, विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत और जिला समन्वयक राजेंद्र थपलियाल आदि मौजूद रहे।