{"_id":"6af01b07febc9a4e13029366","slug":"massive-fire-broke-out-in-shop-in-tharali-firefighters-rescue-two-people-safely-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: थराली में दुकान में लगी भीषण आग, फायर कर्मियों ने जान पर खेलकर दो लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: थराली में दुकान में लगी भीषण आग, फायर कर्मियों ने जान पर खेलकर दो लोगों को सुरक्षित निकाला
Sun, 08 Nov 2026 12:21 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:21 PM IST
सार
थराली क्षेत्र में एक दुकान में आग लगने की सूचना फायर सर्विस यूनिट थराली को मिली। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मोटर फायर इंजन के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिना समय गंवाए होज रील फैलाकर आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
थराली में दुकान में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में दुकान के अंदर फंसे दो लोगों को फायर सर्विस की टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग आसपास की दुकानों और रिहायशी मकानों तक फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे ग्राम सैरा विजयपुर, थाना थराली क्षेत्र में एक दुकान में आग लगने की सूचना फायर सर्विस यूनिट थराली को मिली। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मोटर फायर इंजन के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिना समय गंवाए होज रील फैलाकर आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दिवाली 2026: 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, लक्ष्मी पूजन के लिए मिलेगा 1 घंटा 54 मिनट, ये है शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
आग तेजी से फैल रही थी। ऐसे में फायर कर्मियों ने सूझबूझ, साहस और तत्परता दिखाते हुए काफी देर तक कड़ी मशक्कत की। इस दौरान दुकान के अंदर फंसे अदालत शाह और अनीश कुमार को फायर कर्मियों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इसके बाद टीम ने लगातार प्रयास कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
फायर सर्विस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते आग आसपास की दुकानों और रिहायशी मकानों तक नहीं पहुंच सकी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग से दुकान में रखा परचून, स्टेशनरी, फुटवियर और ग्रॉसरी का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा दुकान के खिड़की-दरवाजों को भी नुकसान पहुंचा।
फायर सर्विस कर्मियों की तत्परता और साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन की बदौलत दो लोगों की जान बच गई और क्षेत्र में एक बड़ा अग्निकांड होने से टल गया।