फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Married scorched by fire in suspicious circumstances.

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी विवाहिता

Thu, 23 Feb 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Thu, 23 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Married scorched by fire in suspicious circumstances.
- फोटो : Demo Pic

देवर-खड़ोरा गांव के बैना तोक की एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने विवाहिता के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले में पारिवारिक कलह माना जा रहा है।

विज्ञापन


बैना तोक निवासी प्रेम सिंह की पत्नी कविता (31 वर्षीय) को बुधवार रात को परिजन करीब अस्सी फीसदी जली हालत में जिला अस्पताल लाए। कविता की स्थिति गंभीर होने पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कविता के साथ ही उसके सास, ससुर व देवरानी घर में थे, जबकि उसका पति प्रेम सिंह जोशीमठ में एक निजी कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन


विवाहिता की मां ने ससुराल पक्ष पर उसकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। गोपेश्वर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष हेमकांत सेमवाल का कहना है कि कविता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed