{"_id":"68d003879881e7c3d80f7f83","slug":"markets-and-devi-temples-decorated-for-navratri-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-117976-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नवरात्र के लिए सजे बाजार और देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नवरात्र के लिए सजे बाजार और देवी मंदिर
Sun, 21 Sep 2025 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
वनातोली सिवाई में होगा अनुष्ठान, उमा मंदिर में सामूहिक महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। शारदीय नवरात्र के लिए बाजार सज गए हैं। वहीं देवी मंदिरों को भी सजाया जा रहा है। कई जगहों पर सामुदायिक अनुष्ठान कर देवी की आराधना के साथ कार्यक्रम 21 सितंबर से शुरू होंगे। इसके लिए ग्रामीण तैयारियों में जुट गए हैं।
बारिश के कारण मंदी की मार झेल रहे बाजारों में अब त्योहारी सीजन के लिए दुकानदार जुट गए हैं। व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी ने कहा कि नवरात्र के साथ ही शादियों का सीजन भी है। करवाचौथ और दिवाली जैसा त्योहारी सीजन भी बाजार को ऊर्जा देने वाला समय होता है। नवरात्र पर गांवों में अनुष्ठान भी हो रहे हैं। आयोजन समिति के ईश्वर राणा ने बताया कि देवी का नौ दिवसीय अनुष्ठान वनातोली सिवाई में शुरू होगा। 27 गांवों के ग्रामीण इसकी तैयारी में जुटे हैं। सिवाई में मंडप लग रहा है जिसके बाद यहां जिलासू से देवी को लाया जाएगा। नौ दिनों तक यहां पूजा-अर्चना होगी। वहीं विकासखंड के उत्तरों गांव में उमा देवी मंदिर में सामूहिक नवरात्र महोत्सव का आयोजन होगा। साथ ही कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर, नौटी की नंदा और उफराईं, मैखुरी की चंडिका सहित कई देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां की जा रही हैं।