फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Market congestion on expectation of lockdown eased

लॉकडाउन में ढील की उम्मीद पर बाजारों में लगी भीड़

Mon, 20 Apr 2020 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Market congestion on expectation of lockdown eased
लॉकडाउन के दूसरे चरण में लोगों को सोमवार से ढील मिलने की उम्मीद थी, जिसके चलते अपेक्षाकृत ज्यादा लोग बाजार में दिखे। पुलिस ने सोशल डिस्टेंस का पालन करवाते हुए भीड़ हटाकर सबको लाइन में लगाया। दोपहर एक बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

गोपेश्वर शहर में जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें ढील के दौरान ही खोली जा रही हैं। कुछ लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार से अन्य सामानों की दुकानों को भी खोला जा सकता है, जिसके चलते लोग काफी संख्या में बाजार में नजर आए। लोगों ने मास्क तो पहना था लेकिन कई जगह पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन होता नहीं दिखा। कर्णप्रयाग में सामान खरीदने के लिए दुकानों में लोगों की भीड़ लगा देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को दूरी पर खड़ा किया। सिमली, लंगासू, गौचर, आदिबदरी सहित आसपास के बाजारों में भी अधिक लोग बाजार आए। वहीं रुद्रप्रयाग में सुबह सात बजे बाजार में दुकानें खुलने के साथ ही लोगों का आना शुरू हो गया था। इस दौरान छोटे वाहन भी खूब दौड़ते रहे। नया बस अड्डा क्षेत्र से लेकर निर्माणाधीन पुल के समीप वाहनों की कतार देखने को मिलीं लेकिन दोपहर एक बजे के बाद दोबारा सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

बैंक के बाहर लगा दी भीड़
श्रीनगर। सोशल डिस्टेंसिंग में बरती जा रही लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। सोमवार को एसबीआई की मुख्यशाखा के बाहर लोगों की अधिक भीड़ जमा हो गई और सामाजिक दूरी भी नहीं रखी। बाद में बैंक कर्मियों ने सभी लोगों को सोशल डिस्टेंस बनवाते हुए खड़ा करवाया। एसबीआई के शाखा प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि ग्राहकों की अधिक भीड़ को देखते हुए बैंक के सभी काउंटरों पर सेवा शुरू कर दी गई थी। 20 अप्रैल को लॉकडाउन में छूट देने की सूचना से अधिक संख्या में लोग बैंक पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed