फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Many roads of Pokhari block closed due to heavy rain

भारी बारिश से पोखरी ब्लाक की कई सड़कें बंद

Mon, 12 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Many roads of Pokhari block closed due to heavy rain
दो दिनों से हो रही बारिश के चलते पोखरी ब्लॉक की कई सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश से पीएमजीएसवाई की पोखरी-पैणी कुजासू, जौरासी-तोणजी, पोखरी-हापला-गोपेश्वर और लोनिवि की हापला-गुडम, नैल नौली सहित कई सड़कें बंद पड़ी हैं। जौरासी-तोणजी मोटर मार्ग की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रखा है। इधर, पोखरी-हापला और गोपेश्वर-हापला सड़कें दो सालों से बदहाल पड़ी हैं। गोपेश्वर-हापला सड़क बामनाथ चट्टान पर करीब पांच मीटर तक क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे यहां छोटे वाहन भी मुश्किल से आ जा पा रहे हैं। वहीं, पोखरी-हापला सड़क हापला से पांच किलोमीटर पहले धौड़ा-किमोठा में बीते वर्ष बरसात के समय से क्षतिग्रस्त है। रोडवेज की बस भी हापला जाने के बजाय चांदनीखाल तक ही सेवा दे पा रही है। ग्रामीण अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए इन्हीं क्षतिग्रस्त सड़कों से आवाजाही कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से सड़क और भी दयनीय स्थिति में पहुंच गई है। हापला घाटी के 20 से अधिक गांवों को यातायात से जोड़ने वाली हापला-गुड़म-नैल नौली सड़क भी जगह-जगह टूट रखी है। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राणा, तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी, मातबर सिंह आदि ने प्रशासन से सड़कों को जल्द खुलवाने की मांग की। इधर, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए मशीनें और मजदूरों को मौके पर भेज दिया गया है। जल्द सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed