फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mamand presented Garh-Kumaon songs

Chamoli News: ममंद ने दी गढ़-कुमाऊं गीतों की प्रस्तुति

Sat, 22 Mar 2025 11:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 22 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mamand presented Garh-Kumaon songs
गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर परिसर में भक्तों को दर्शन देती देवराड़ा की मां चंडिका की डोली। संवाद 

विज्ञापन


कर्णप्रयाग। विकासखंड के नौटी में आयोजित तीन दिवसीय हरियाली पूड़े मेले के दूसरे दिन मां भगवती नंदा को चैत्र माह के कलेऊ अर्पित किए गए।

साथ ही मां सुख समृदि्ध की कामना की। वहीं महिला मंगल दल छांतोली, पुड़ियाणी, नौटी, बैनोली, डुंग्री, ग्वाड़ आदि ने कांधी मां धरेली राधा... समेत कई गढ़वाली, कुमाऊंनी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

मेले में हुई महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में ममंद कोली प्रथम और पुड़ियाणी द्वितीय रहा। वहीं बच्चों की भाषण प्रतियोगिता में दीया ने प्रथम और अनुराग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कुर्सी दौड़ के बालक वर्ग में करन प्रथम और अनुज द्वितीय रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में देवांशी प्रथम और दिव्यांशी द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रशासक चंद्रेश्वरी देवी, गबर सिंह रावत, कैलाश नौटियाल, पवन रावत, संदीप कुमार, सुभाष रावत, श्याम सिंह नेगी, हर्षवर्धन नौटियाल, मनोज भट् आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां दक्षिण काली की डोली ने किया नगर भ्रमण

गोपेश्वर। नंदप्रयाग में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दौरान मां दक्षिण काली की डोली ने भक्तों को दर्शन दिए। नगर भ्रमण के बाद माता की डोली को कथा स्थल पर विराजमान किया गया। इस दौरान महिलाओं ने जल कलश यात्रा भी निकाली। कथावाचक आचार्य गंगेश कुकरेती ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान और भागवत कथा के आयोजन से घर में रिद्धि-सिद्धि का वास होता है। मुख्य आचार्य भाष्करानंद चमोला ने मां भगवती के साथ ही विभिन्न पूजाएं संपन्न की। इस मौके पर सतेश्वरी देवी, सुरेंद्र सिंह रावत, योगेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद


देवराड़ी माता की डोली ने किया नृत्य

गोपेश्वर। गौचर के द्यूल गांव की देवराड़ी माता की दिवारा यात्रा गोपीनाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान देवराड़ी माता और गोपीनाथ भगवान की विशेष पूजाएं की गईं। मां देवराड़ी की डोली ने ढोल-दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया और अपने भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों ने मां देवराड़ी को अर्घ्य भेंट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed