{"_id":"69a172f6b6d27e34e30a412d","slug":"make-proper-arrangements-in-all-police-station-areas-for-the-budget-session-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117381-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बजट सत्र के लिए सभी थाना क्षेत्रों में व्यवस्थाएं करें दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बजट सत्र के लिए सभी थाना क्षेत्रों में व्यवस्थाएं करें दुरुस्त
Fri, 27 Feb 2026 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 27 Feb 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो
एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश
कहा-चारधाम यात्रा की तैयारियां भी समय से करें पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार ने भराड़ीसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र के लिए सभी थाना क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम यात्रा की भी तैयारियां समय पर पूरी करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि बजट सत्र को देखते हुए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास कर लें। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले पुलिस बल के लिए की जाने वाली व्यवस्था के साथ संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों में बैरिकेटिंग लगाने के लिए पूरी तैयारी कर ली जाए। एसपी ने चारधाम यात्रा को सफल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए व्यापक रणनीति बनाने पर जोर दिया। यात्रा रूट पर पड़ने वाली पुलिस चौकियों, चेक पोस्ट व बैरियर्स जो जीर्णशीर्ण हैं उनकी समय पर मरम्मत करवा लें। उन्होंने नए पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। कहा कि हाईवे पर अनावश्यक रूप से पड़े मलबे को हटवाया जाए। एसपी ने होली को देखते हुए सभी थानों में पुख्ता तैयारी रखने, बाजारों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने को कहा। विगत माह ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा सहित सभी थाना प्रभारी, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
-- -- -- -
चेकिंग के परिणाम पर जताई नाराजगी
- एसपी ने पुलिस मुख्यालय से प्राप्त फीडबैक के आधार पर जिले में संचालित सायंकालीन चेकिंग अभियानों की गहनता से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अपेक्षित रिकवरी न होने पर एसपी ने असंतोष जताया। उन्होंने चेकिंग अभियान की गुणवत्ता में सुधार लाने और वास्तविक परिणाम लाने के निर्देश दिए। सत्यापन अभियान को लेकर एसपी ने कहा कि अभियान सिर्फ कागजी औपचारिकता न रहे, प्रपत्रों की मौके पर जांच व क्राॅस वेरिफिकेशन किया जाए। लापरवाही और सिर्फ औपचारिकता निभाने वाले अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।