फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Make arrangements before the journey starts

यात्रा शुरू होने से पहले हर हाल में दुरुस्त करें व्यवस्थाएं

Fri, 19 Mar 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Make arrangements before the journey starts
कर्णप्रयाग में आयोजित चारधाम यात्रा की तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारी। - फोटो : KARNPRYAG
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एसडीएम वैभव गुप्ता ने नगर पालिका, एनएच, खाद्यान्न, लोनिवि और पुलिस विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एनएच कार्यदाई संस्था को यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ हाईवे को हर हाल में दुरुस्त करने के साथ ही अधिकारियों को बिजली, पानी, राशन आदि की व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि बदरीनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचने की संभावना रहती है। इसलिए ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे जिन स्थानों पर क्षतिग्रस्त या ऊबड़-खाबड़ है उनको तुरंत दुरुस्त किया जाए। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को लंगासू बाजार और कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे से सीएमपी बैंड तक नालियां बनाने और सड़क पर बने गड्ढे भरने के निर्देेश दिए। उन्होंने जल संस्थान को हाईवे किनारे खराब पड़े हैंडपंप, स्टैंडपोस्ट व आरओ को सुधारने, नगर पालिका को पार्किंग की समुचित व्यवस्था बनाने और साफ सफाई चौकस रखने को कहा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने सहित खाद्यान विभाग और पुलिस अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए गए। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, अधिशाषी अधिकारी अंकित राणा, एसआई प्रेरणा चौधरी सहित विद्युत, पीडब्लूडी, खाद्यान, एनएच विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed