फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Major General Dinesh Singh Bisht received Vishisht Seva Medal Award

Chamoli News: मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट को मिला विशिष्ट सेवा मेडल सम्मान

Sun, 16 Feb 2025 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 16 Feb 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Major General Dinesh Singh Bisht received Vishisht Seva Medal Award
उत्कृष्ठ सेवा मेडल से सम्मानित होते मेहलचौंरी के मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट। स्रोत: परिजन
गैरसैंण। क्षेत्र के मैखोली गांव के रहने वाले मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट को भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड लखनऊ में रविवार को आयोजित एक सैन्य कार्यक्रम में विशिष्ट सेवा मेडल सम्मान से सम्मानित किया गया। मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट को इससे पूर्व वर्ष 2011 में भी सेना में समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। वह इससे पूर्व गृहयुद्ध की मार झेलने वाले कांगो गणराज्य में पहले स्टाफ ऑफिसर और बाद में कमांडर के रूप में यूएन मिशन में भारतीय सैन्य अधिकारी के रूप में सफल नेतृत्व कर चुके हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर में सफल ऑपरेशन के लिए 2001 में गैलेंट्री अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। दिनेश सिंह बिष्ट की प्राथमिक शिक्षा पैतृक गांव मैखोली से हुई है। सम्मान मिलने पर मेहलचौंरी में उनके भाई सुरेश कुमार बिष्ट, बीरेंद्र बिष्ट, कर्णप्रयाग के हरिकृष्ण भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, देवेंद्र सिंह नेगी आदि ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed