फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Listen to Bhagwat Katha to purify the mind and intellect

Chamoli News: मन और बुद्धि को पवित्र करने के लिए भागवत कथा का श्रवण करें

Wed, 23 Jul 2025 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 23 Jul 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
Listen to Bhagwat Katha to purify the mind and intellect
फोटो
विज्ञापन


बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक आचार्य विजय प्रसाद पांडेय ने कहा कि मन, तन और बुद्धि को पवित्र करने के लिए कथा का आयोजन और श्रवण करना चाहिए। सत्संग से जुड़कर भगवान की भक्ति में अपने को समर्पित करने वाला व्यक्ति कभी अपने मार्ग से भटकता नहीं है।

कथावाचक आचार्य ने कहा कि भगवान की कथाएं, लीलाएं, नाम और गुण भी अनंत हैं। प्रत्येक वस्तु, स्तुति और पदार्थ में भगवान विद्यमान है। उन्होंने भगवान विष्णु के 24 अवतारों के साथ ही महाभारत युद्ध का वर्णन भी किया। कहा कि भगवान को संसार के लिए धर्म का दर्शन कराने के लिए महाभारत का युद्ध कराना पड़ा। इस मौके पर आचार्य मुकेश किमोठी, आचार्य मनोज पांडेय, विनय कोठियाल, अवध सिंह भंडारी, अंशुमान भंडारी और आदित्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed