फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Light in 104 villages of Joshimath due to snowfall

बर्फबारी से जोशीमठ के 104 गांवों की बत्ती गुल

Tue, 07 Jan 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Light in 104 villages of Joshimath due to snowfall
जोशीमठ क्षेत्र में बर्फबारी दुश्वारियां लेकर आई है। सोमवार से हो रही बारिश और बर्फबारी से जोशीमठ क्षेत्र के 104 गांवों में विद्युत सप्लाई ठप पड़ गई है। सोमवार देर रात को जोशीमठ के लिए सप्लाई हो रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी, मंगलवार शाम तक भी विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बीच बिजली गायब होने से दुकानदार और दफ्तरों में कर्मचारी काफी परेशान रहे। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, बिजली गुल होने से हीटर और ब्लोवर नहीं चल पाए जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पोखरी के मोहनखाल क्षेत्र में भी बिजली गुल हो गई है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिजली बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बारिश और बर्फबारी के चलते इसमें काफी दिक्कत आ रही है। बर्फबारी से दिसंबर में भी खंभे और तार टूटने से ब्लॉक की बिजली कई दिनों तक गायब रही थी। तब ऊर्जा निगम को एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार का कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी जोशीमठ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई को सुचारु करने में लगे हुए हैं। जल्द ही क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुचारु कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed