फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Less visible in the market, silence kept on till 11 o'clock

जनता ने खुद बनाई सामाजिक दूरी

Sat, 28 Mar 2020 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Less visible in the market, silence kept on till 11 o'clock
गोपेश्वर। देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए गोपेश्वर सहित चमोली जिले के विभिन्न कसबों में लोगों ने खुद ही सामाजिक दूरी बना ली है। जरूरी सामान लेने के लिए दोपहर एक बजे तक बाजार खोलने की छूट के दौरान शनिवार को सुबह से ही काफी कम लोग बाजार में दिखे। अपराह्न 11 बजे तक बाजार में सन्नाटा पसरने लगा था।
विज्ञापन

लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में दुकानों पर भारी भीड़ लग रही थी, लेकिन अब दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। सब्जी की दुकानों पर भी कम ही लोग दिख रहे हैं। बाजार खुलने का समय बढ़ाने से लोग आश्वस्त नजर आए। दोपहर एक बजते ही सारी दुकानें बंद हो गईं। बाजार में दुपहिया वाहन भी कम ही नजर आए। वहीं शहर के गली मोहल्लों में सुबह से ही पुलिस तैनात थी। दुकान या अस्पताल आदि जगह पर कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के नजदीक खड़ा नहीं हो रहा है। यदि कोई नजदीक पहुंच रहा है तो उसे तुरंत दूरी बनाने के लिए लोग खुद ही कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed