फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Leaf blower will extinguish forest fires

जंगलों की आग बुझाएगा लीफ ब्लोअर

Thu, 31 Mar 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Leaf blower will extinguish forest fires
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में जंगलों की आग बुझाएगा लीफ ब्लोअर। - फोटो : GOPESHWAR
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत गैर से लेकर पोखरी तक के जंगलों की आग इस बार लीफ ब्लोअर के जरिए बुझाई जाएगी। वन विभाग के कर्मियों को इसे चलाने का प्रशिक्षण भी दिया है। इन दिनों जगह-जगह फायर लाइन से सूखी पत्तियों को हटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से फायर लाइनों की सफाई, कंट्रोल बर्निंग के साथ-साथ वन बीट वॉचरों की तैनाती कर दी गई है। वन प्रभाग के अंतर्गत 29 क्रू स्टेशन में पांच-पांच फायर वॉचर की तैनाती की गई है, सभी क्रू वायरलैस सिस्टम से जोड़े गए हैं, जिससे वनों में आग लगने पर तत्काल बुझाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। प्रभाग में पहली बार जंगलों की आग बुझाने के लिए लीफ ब्लोअर कंट्रोलर मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। वन प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लीफ ब्लोअर में एक ब्लोअर के साथ पीठ पर लादने के लिए एक टैंक है। इस टैंक में पेट्रोल भरा जाता है। मोटर से चलने वाला यह ब्लोअर बेहद तेजी से हवा फेंकता है। हवा का वेग इतना होता है कि ब्लोअर आग को बढ़ाने के बजाय वहीं समाप्त कर देता है। एक लीटर पेट्रोल से एक घंटे तक ब्लोअर को चलाया जा सकता है। यह फायर लाइनों की सफाई में भी मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed