फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lawyers protest against Advocates Amendment Bill

Chamoli News: अधिवक्ता संशोधन बिल का वकीलों ने किया विरोध

Sat, 22 Feb 2025 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 22 Feb 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against Advocates Amendment Bill
बार एसोसिएशन गोपेश्वर ने बिल वापस नहीं लेने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
विज्ञापन


अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल लागू करने की उठाई गई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे अधिवक्ता संशोधन बिल का चमोली जिले के अधिवक्ताओं ने विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है तो वे आने वाले दिनों में कार्यबहिष्कार शुरू कर देंगे।

शनिवार को जिला चमोली बार एसोसिएशन गोपेश्वर की बार भवन में बैठक हुई जिसमें केंद्र सरकार के अधिवक्ता संशोधन बिल पर चर्चा की गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सिंह रावत ने कहा कि यह बिल अधिवक्ताओं के हित में नहीं है। यह सुप्रीम कोर्ट के पूर्व में दिए गए निर्णयों के भी विपरीत है। यह बिल वकीलों के संगठन को कोर्ट का बहिष्कार करने, हड़ताल करने या वर्क सस्पेंड करने से रोकती है। वकील के खिलाफ सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। कानूनी व्यवसायी की परिभाषा को व्यापक बनाते हुए इसमें कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस के साथ कार्पोरेट वकीलों, इन हाउस परामर्शदाताओं, वैधानिक निकायों और विदेशी कानूनी फर्मों में कानूनी काम में लगे लोगों को भी कानूनी व्यवसायी माना जाएगा। वकीलों पर सरकारी निगरानी के लिए धारा-4 में संशोधन किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार से वकील विरोधी इस बिल को तुरंत वापस लेने और अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल लागू करने की भी मांग की। बैठक में अधिवक्ता भोपाल सिंह रावत, किशन सिंह, भिमेंद्र सिंह रावत, दिलवर सिंह फरस्वाण, शंकर सिंह मनराल, राजेंद्र लाल शाह, विनोद नेगी, संदीप रावत, देवेंद्र सिंह रावत, गीता बिष्ट, राजेश्वरी रावत, हेम पुजारी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed