{"_id":"6676c9452d17f498050e9c12","slug":"langurs-caused-damage-to-mango-crop-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-106631-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लंगूरों ने आम की फसल को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लंगूरों ने आम की फसल को पहुंचाया नुकसान
Sat, 22 Jun 2024 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 22 Jun 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो
आदिबदरी। क्षेत्र में लंगूर आम की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शनिवार को लंगूरों का एक झुंड बेनीताल के जंगलों से आदिबदरी स्थित आम के बागानों में आ धमका। लंगूरों ने आम के साथ ही पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। आदिबदरी के प्यारे लाल, संदीप शाह ने बताया कि इस साल आम की अच्छी फसल हुई थी लेकिन लंगूरों ने उसे बरबाद कर दिया है। फलों के साथ ही टहनियों को तोड़कर पेड़ों को क्षति पहुंचाई है। रीठा मंगरी के पप्पू लाल, संतोष कुमार ने बताया कि लंगूरों ने उनके बगीचों के भी फलों को नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने उद्यान एवं कृषि विभाग से फलों और सब्जी की सुरक्षा के लिए नेट जाल उपलब्ध कराने एवं लंगूरों से निजात दिलाने की मांग की। संवाद