{"_id":"66f413c1102728e8310148a2","slug":"landslide-happening-below-lvani-village-gopeshwar-news-c-47-1-gop1001-108310-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ल्वाणी गांव के नीचे हो रहा भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ल्वाणी गांव के नीचे हो रहा भूस्खलन
Wed, 25 Sep 2024 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 25 Sep 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। देवाल ब्लॉक के ल्वाणी गांव के निचले क्षेत्र रातपानी तोक में भूस्खलन होने लगा है जिससे पूरे गांव को खतरा हो गया है। ग्रामीणों ने भूस्खलन के ट्रीटमेंट की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय मोहन गांववासी, दर्शन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान नरेंद्र बिष्ट, सरपंच महिपाल सिंह, कलम सिंह बिष्ट, गंगा सिंह, ममंदल अध्यक्ष रामेश्वरी देवी आदि ने कहा कि गांव के निचले क्षेत्र में पिछले दो दशक से भूस्खलन हो रहा है लेकिन इस वर्ष बीते 22 अगस्त की रात को अतिवृष्टि से भूस्खलन तेज हो रहा है। यहां कई हेक्टेयर कृषि भूमि भी नष्ट हो गई है। भूस्खलन होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। संवाद
फोटो
सीवर लाइन धंसी, घरों में घुस रहा पानी
ज्योतिर्मठ। नृसिंह मंदिर पैदल मार्ग पर सीवर लाइन धंसने से पानी जमीन में रिस रहा है। साथ ही पानी घरों तक पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीवर लाइन ठीक कराने की मांग की। नृसिंह मंदिर पैदल मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से सीवर लाइन धंसी हुई है। सुरेंद्र सिंह रावत, बिशन सिंह का कहना है कि कुछ दिनों से सीवर लाइन से गंदा पानी गड्ढे में जा रहा है और यहां से लोगों के घरों में भी घुस रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सीवर लाइन की मरम्मत कराने की मांग की। संवाद
पिंडर नदी के कटाव से जीआईसी थराली को खतरा
थराली। पिंडर नदी के कटाव से राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज खतरे की जद में आ गया है।यहां चट्टान धीरे-धीरे दरकती जा रही है। लोगों और अभिभावकों ने विद्यालय भवन की सुरक्षा की मांग की। पिछले वर्ष सिंचाई विभाग ने स्टेट बैंक से थराली तिराहे तक नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनाई थी जिससे इस बार नदी का पूरा बहाव दिशा बदलते हुए इंटर कॉलेज के नीचे की ओर हो गया है। अब यहां पर तेजी से भू-कटाव हो रहा है जिससे स्कूल को खतरा हो गया है। पीटीए अध्यक्ष कमलेश देवराड़ी, प्रेमबल्लभ, पूजा पुरोहित, गीता देवी, मंजू नवीन जोशी आदि ने सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। वहीं प्रधानाचार्य महिपाल फस्र्वाण ने बताया कि इस संबंध में विधायक भूपाल राम टम्टा को अवगत कराया गया है। संवाद