{"_id":"650c3805056fb807cc0341f4","slug":"landslide-happening-below-kandai-chandrashila-village-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-2317-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कांडई चंद्रशिला गांव के नीचे हो रहा भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कांडई चंद्रशिला गांव के नीचे हो रहा भूस्खलन
Thu, 21 Sep 2023 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 21 Sep 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
पोखरी। आपदा प्रभावित कांडई चंद्रशिला गांव के नीचे घटधार व कुनला तोक में लगातार भूस्खलन हो रहा है जिससे ग्रामीणों की वन पंचायत की करीब 50 नाली भूमि बरबाद हो गई है। अब भूस्खलन कृषि भूमि तक पहुंच गया है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव के नीचे निगोमती नदी के कटान से घटधार और कुनला तोक में भूस्खलन हो रहा है और इसका दायरा बढ़ता जा रहा है। इससे गांव को भी खतरा हो गया है। ज्ञापन भेजने वालों में महिला मंगल दल अध्यक्ष रश्मि राणा, ग्राम प्रधान नवीन राणा, लखपत राणा, विमला किमोठी, अब्बल सिंह, जगदीश किमोठी, विजय प्रसाद, रघुवीर नेगी, मनोरमा भंडारी आदि शामिल रहे। संवाद