फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Landslide caused damage to house and poultry farm

Chamoli News: भूस्खलन से मकान और मुर्गी फार्म को हुआ नुकसान

Wed, 10 Sep 2025 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 10 Sep 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
Landslide caused damage to house and poultry farm
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत तोप में हुए भूस्खलन से मकान खतरे में आ गया और मुर्गी फार्म को नुकसान पहुंचा है। प्रभावितों ने प्रशासन से भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। तोप गांव के ग्रामीण और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राजेंद्र सिंह सगोई ने बताया कि विगत सप्ताह अतिवृष्टि से हुए भारी भूस्खलन से मकान खतरे की जद में आ गए हैं। साथ ही गांवों में स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए उन्होंने स्वयं के प्रयासों से 11 लाख रुपये की लागत से कुक्कुट पालन के लिए फार्म हाउस का निर्माण किया था जहां पर 500 मुर्गियां थीं लेकिन भूस्खलन से मलबा आने से उनकी 100 से अधिक मुर्गियां मलबे में दब गईं। पशु आहार और उपकरण भी मलबे में दब गए हैं। वहीं एसडीएम एसएस रांगड़ ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक ने क्षति के आकलन की रिपोर्ट बनाकर दी है। मानकों के अनुरूप आपदा मद से क्षतिपूर्ति की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article