फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   lady arrested

महिला का सिर फोड़ने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

Thu, 07 Jan 2016 09:26 PM IST
नारायणबगड़/थराली।
नारायणबगड़/थराली। Updated Thu, 07 Jan 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
दरांती और डंडे से महिला का सिर फोड़ने के मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि 23 दिसंबर को ब्लॉक के भगोती गांव की बिमला पत्नी सुरेंद्र सिंह ने जंगल में घास काट रही नीमा देवी पत्नी बलवीर सिंह का दरांती और डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया था। घायल को नारायणबगड़ पीएचसी प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां से सीएचसी कर्णप्रयाग और फिर कर्णप्रयाग से देहरादून रेफर कर दिया गया। जहां अब भी नीमा देवी की हालात गंभीर बनी है। मामले में नीमा के जेठ मोहन सिंह ने आरोपी महिला के खिलाफ 24 दिसंबर को राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की थी। जिस पर राजस्व उपनिरीक्षक जेएस बिष्ट, अरविंद कुंवर ने जांच की और बृहस्पतिवार को दो महिला कांस्टेबलों के साथ गांव जाकर आरोपी महिला बिमला देवी को हिरासत में लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed