फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lack of human perspective and sensitivity in AI: DM

एआई में मानवीय दृष्टिकोण और संवेदना का अभाव : डीएम

Sun, 16 Feb 2025 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 16 Feb 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Lack of human perspective and sensitivity in AI: DM
फोटो-
विज्ञापन


प्रेस क्लब में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले जिलाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को जिला प्रेस क्लब के कार्यालय और जिला मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही क्लब के सभागार में एआई के दौर में पत्रकारिता व चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार भी शुरू हो गया है। डीएम ने कहा कि एआई में मानवीय दृष्टिकोण और संवेदना का अभाव है।

संगोष्ठी का शुभारंभ बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का तेजी के प्रयोग बढ़ रहा है लेकिन पत्रकार की ओर से किए जाने वाले कार्य में मानवीय दृष्टिकोण का समावेश होता है। जबकि एआई में मानवीय दृष्टिकोण और संवेदना का अभाव है। ऐसे में समाचार और सूचनाओं के प्रसारण में पत्रकार को अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की आवश्यकता है। विधायक लखपत बुटोला ने एआई के प्रयोग के साथ ही त्वरित सूचना के प्रसारण की होड़ से होने वाले नुकसान को लेकर चिंता जताई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम राजकुमार पांडे, चमोली जिला प्रेस क्लब के संरक्षक क्रांति भट्ट, अध्यक्ष देवेंद्र रावत, उपाध्यक्ष महिपाल गुसांई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंसेट--

छह पत्रकार हुए सम्मानित

इस दौरान जिले के छह पत्रकारों को सम्मानित किया गया। प्रकाश कपरवाण को स्वर्गीय रामप्रसाद बहुगुणा सम्मान, हेम मिश्रा को स्वर्गीय सुदर्शन सिंह कठैत पत्रकारिता सम्मान, दिग्पाल गुसाईं को स्वर्गीय चंद्रबल्लभ पुरोहित पत्रकारिता सम्मान, जयवीर मनराल को स्वर्गीय धन्नंजय भट्ट पत्रकारिता सम्मान, शेखर रावत को स्वर्गीय अनसूया प्रसाद भट्ट पत्रकारिता सम्मान और ललिता प्रसाद लखेड़ा को स्वर्गीय रघुनाथ सिंह नेगी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed