फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Laci B and khanuri won the match

लासी बी और खैनुरी की टीमों ने जीते मैच

Sun, 27 Dec 2020 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Laci B and  khanuri won the match
एलपीएल लासी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो पालियों में मैच हुए। क्रिकेट क्लब लासी बी और खैनुरी एकादश ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

रविवार को पहला मैच क्रिकेट क्लब लासी बी और हरमनी गांव की टीम के साथ हुआ। टॉस जीतकर लासी की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 15 ओवर में टीम ने अमर सिंह के शानदार 32 रनों की मदद से 105 रन बनाए। जवाब में उतरी हरमनी की टीम मात्र 91 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में अमर सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच कर्णप्रयाग टीवीएस और खैनुरी एकादश के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी कर खैनुरी की टीम ने 172 रनों का लक्ष्य रखा। कर्णप्रयाग टीवीएस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और पूरी टीम 68 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में खैनुरी की टीम के खिलाड़ी जगदीश रावत मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक ग्राम प्रधान नयन सिंह कुंवर, दिग्पाल कुंवर, राजन, राजेंद्र कुंवर, चंदन सिंह, धन सिंह, लखपत सिंह, अंशुल पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed