{"_id":"4b168211619d787b5d77da6dbe2e86e7","slug":"killed-in-road-accidents-pharmacist-and-former-prime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में फार्मासिस्ट और पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में फार्मासिस्ट और पूर्व प्रधान की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला चमोली
Updated Wed, 03 Feb 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले के पीपलकोटी में 108 एंबुलेंस के ट्रक से टकराने से फार्मासिस्ट की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तरकाशी जिले के नौगांव में यमुनोत्री हाईवे पर मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से पूर्व प्रधान दीवान सिंह चौहान की मौत हो गई।
मरीज को अस्पताल छोड़कर लौट रही थी एंबुलेंस
पीपलकोटी (चमोली)। जोशीमठ की 108 एंबुलेंस सेवा मंगलवार देर रात पौने बारह बजे एक मरीज को श्रीनगर बेस अस्पताल में छोड़कर लौट रही थी, तभी पीपलकोटी में बीआरओ कैंप के पास एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े बीआरओ के ट्रक से जा टकराई। हादसे में वाहन में सवार फार्मासिस्ट टिहरी जिले के घनसाली गांव निवासी प्रदीप आर्य (24) पुत्र मोहन दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चालक मैखुरा गांव निवासी अखिलेश मैखुरी बुुरी तरह घायल हो गया। बीआरओ के कर्मचारियों ने घटना की सूचना 108 को दी। सूचना पर पुलिस चौकी पीपलकोटी के पुलिस जवान 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचेे। घायल अखिलेश को जिला चिकित्सालय में भरती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति में सुधार बताया गया है।
बच्चों से मिलने जा रहे थे पूर्व प्रधान
नौगांव। यमुनोत्री हाईवे पर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से नौगांव गोडर के पूर्व प्रधान दीवान सिंह चौहान की मौत हो गई। नौगांव गोडर निवासी दीवान सिंह चौहान (38) पुत्र जयेंद्र सिंह बुधवार करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से अपने बच्चों से मिलने डामटा जा रहे थे। यमुनोत्री हाईवे पर गडका खड्ड के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दीवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें देहरादून रेफर किया, लेकिन देहरादून ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। वे अपने पीछे पत्नी तथा एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए।
विज्ञापन
मकान पर गिरी कार, शिक्षक घायल
नारायणबगड़। मुख्य बाजार की ओर जा रहे शिक्षक विनोद बुटोला की कार सड़क से नीचे एक मकान की छत पर पलट गई। इसमें वह मामूली रूप से चोटिल हो गए। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
स्कूटी खाई में गिरी, भाई-बहन घायल
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कुमारखेड़ा के समीप एक स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से भाई-बहन घायल हो गए। बुधवार को राधेश्याम (35) पुत्र स्व. इंद्रमणी नौटियाल ग्राम गजा बिरोगी अपनी बहन मंजू कोठारी (30) पत्नी मनोज कोठारी को ऋषिकेश से गजा लेकर जा रहे थे। कुमारखेड़ा के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दोनों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश रेफर कर दिया है। मंजू के सिर पर चोट आई है। राधेश्याम ने हेलमेट पहना हुआ था।